रामगढ़वा। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी कर विभिन्न कांडों में वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गस्ती व छापामारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न कांडों के पाँच वांछित अभियुक्तों को .......
चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गस्ती व छापामारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभिन्न कांडों के पाँच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कैसे चली कार्रवाई:
1) पंचभेड़िया गांव:
गस्ती के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े कांड सं. 142/24 के फरार नामजद अभियुक्त मन्नू पंडित एवं रंजीत पंडित (पिता - देवनारायण पंडित) को दबोच लिया।
2) सिसवनिया गांव:
शराब कांड में वांछित अभियुक्त वोतू पासवान (पिता - स्व. राम असरे पासवान) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
3) सतपीपरा गांव:
वारंटी अभियुक्त डब्लू कुमार (पिता - शक्तिनाथ चौबे) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
4) भैसड़ा गांव:
वांछित अभियुक्त बाला यादव (पिता - रघुनाथ यादव) को भी विशेष छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने दी जानकारी :
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में थाना के एएसआई, सशस्त्र बल, एवं स्थानीय चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0