घोड़ासहन : झरौखर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, चुनाव के समय 6 लाख 77 हजार नेपाली रुपये के साथ दो गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।  सिकरहना। पूर्वी चम्पारण जिले के झरौखर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भारी मात्रा में नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 6 लाख 77 हजार नेपाली रुपये .......

Oct 16, 2025 - 15:39
Oct 16, 2025 - 15:40
 0  3
घोड़ासहन : झरौखर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, चुनाव के समय 6 लाख 77 हजार नेपाली रुपये के साथ दो गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। 
सिकरहना। पूर्वी चम्पारण जिले के झरौखर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भारी मात्रा में नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 6 लाख 77 हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।

एसएसबी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध तरीके से नेपाली मुद्रा लेकर भारत में प्रवेश कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसएसबी की टीम ने जांच अभियान चलाया और दोनों व्यक्तियों को आठमुहान गिरी घाट के पास भारत नेपाल पीलर संख्या 359/3 से करीब 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में सुबह करीब साढ़े सात बजे पकड़ा गया। जांच के दौरान जब तलाशी ली गई तो उनके पास से नेपाली करेंसी की गड्डियां बरामद हुईं। जिसमे 1000 रु की 322 तथा 500 रु के 710 नोट शामिल है। 

एसएसबी ने रुपये को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर झरौखर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान नेपाल के बारा जिला के सतुआहि निवासी भोज मिया बढ़ई के 62 वर्षीय पुत्र मनाफ़ मिया बढ़ई तथा मनाफ़ मिया बढ़ई के 23 वर्षीय पुत्र शाबिर हुसैन के रूप में बताया गया है।  

ईधर सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नेपाली मुद्रा भारत में लाने का मकसद क्या था और इसके पीछे कोई तस्करी या अन्य नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विदित हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू है। ऐसे में इतनी बड़ी नेपाली रकम का उल्टा भारत की ओर आना संदेह उत्त्पन्न करता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0