घोड़ासहन : झरौखर थाना क्षेत्र में नेपाली शराब बरामद, संतपुर बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। झरौखर (मोतिहारी)। झरौखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतपुर बॉर्डर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से कुल ......
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
झरौखर (मोतिहारी)। झरौखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतपुर बॉर्डर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस को मौके से कुल 180 बोतल (लगभग 54 लीटर) सॉफी नेपाली शराब मिली है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इलाके में शराब की खेप आने की जानकारी मिली थी। जैसे ही पुलिस बल ने बॉर्डर के नजदीक दबिश दी, तस्कर मौके से नेपाल की ओर भागने में सफल हो गया। हालांकि, पुलिस ने मौके से पूरी खेप को जब्त कर लिया है।
झरौखर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है। तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी अभियान चला रही है।
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद नेपाल से शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई शराब माफियाओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0