सीतामढ़ी :- भरी मात्रा में नेपाली देशी शराब के साथ चार महिला शराब तस्कर को राजकीय रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी:- रूटीन ड्यूटी के दौरान स्थानीय राजकीय रेल पुलिस द्वारा एक साथ चार महिला शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए सीतामढ़ी रेलथानाध्यक्ष किंग कुंदन सिंह ने बताया कि राजकीय रेल पुलिस द्वारा रेलवे रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी छन दो नंबर प्लेटफार्म पर 55581 रक्सौल - सीतामढ़ी सवारी गाड़ी आन पहुंची थी। इसी क्रम में चेकिंग टीम दो नंबर प्लेटफटम के पूर्वी छोड़ के ट्रेन को चेक करते आगे की ओर बढ़ी थी, इसी क्रम में ब्रेक केश के पास चार महिला के हाथ में वजनी बोड़ा देखा गया। सभी को रोक कर जब महिला कांस्टेबल रेखा द्वारा की जा रही पूछ ताछ के दौरान सभी घबरा रही थी। जिसे थाने लाकर चेक करने पर चारों बंद बोड़ा से कुल 276 पिस नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी महिला शराब तस्कर जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 जानकी नगर निवासी मुन्ना साह की पत्नी काजल देवी(25), बिनोद मुखिया की पत्नी श्याम दुलारी देवी (46), गणेश मुखिया की पत्नी शैल देवी(40), तथा विनोद दास की पत्नी सुनीता देवी बताया गया है।
बंद बॉडी को खोल कर देख जाने पर काजल देवी के पास मौजूद बोरी से 80 पिस, शैल देवी के पास से 82 पिस, सुनीता देवी के पास से 84 पिस, तथा श्याम दुलारी के पास से 30 पिस नेपाल निर्मित 300 एम एल के 276 बोतल में बंद शराब 82.800 लीटर बरामद किया गया है। बतायाचा रहा है कि चारों महिला शराब तस्कर इस धंधे में मास्टर माइंड है। रेल पुलिस कागजी प्रकिया पूरी कर चारो महिला शराब तस्कर को गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई को लेकर रेल न्यायालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0