सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को किया गया 'यंग इण्डिया चेंज मेकर अवार्ड' से सम्मानित, चम्पारण में हर्ष

राजधानी पटना में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिक्षा शिरोमणि सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए चंपापरण के मधुरेन्द्र को किया गया सम्मानित

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  3

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : बिहार की राजधानी पटना में डॉ राजेंद्र प्रसाद शिक्षा सम्मान समारोह अवसर पर बुधवार की संध्या पर चंपारण के लाल विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को यंग इण्डिया चेंज मेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्किल माइंडस फाउंडेशन एंड दीक्षांश फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से यह पुरस्कार मुख्य मंच से कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मधुरेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। मधुरेन्द्र को इस पुरस्कार मिलने से पूरे चंपापरण में हर्ष हैं।

बता दे कि फाउंडेशन के 1वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिन्हा लाइब्रेरी रोड छाजूबाग पटना के बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इंडस्ट्री हाउस में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशहित के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतू चयन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 

गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र निर्वाचन आयोग भारत सरकार व बिहार सरकार के जल जीवन हरियाली अभियान के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। गौरतलब हो कि इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल 2019 के विजेता हैं। इसके अलावे राष्ट्रपति सम्मान, अंतराष्ट्रीय बाल फिल्म फेस्टिवल सम्मान, बिहार रत्न, वैशाली गणराज्य सम्मान, आम्रपाली सम्मान, मगध रत्न, युथ आईकॉन अवार्ड, चंपारण गौरव समेत सैकड़ो राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर नवाजे जा चके हैं।

मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक विपुल शरण, ई मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार समेत सैकड़ो उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने मधुरेन्द्र को बधाई दी। इधर ग्रामीणों में पूर्व जीप शंकर प्रसाद गुप्ता, मुखिया राजू जायसवाल,  उप मुखिया गौरीशंकर साह, समाजसेवी पवन जायसवाल, रामपुकार सिन्हा, प्रभुनारायण, प्रेम किशोर प्रसाद यादव, डॉ राजदेव प्रसाद, शिक्षविद श्रवण गुप्ता समेत सैकड़ो लोगों ने मधुरेन्द्र की प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0