मोतिहारी : पहली प्राइवेट नौकरी पर मिलेगा ₹15,000 का तोहफा, PM मोदी की ऐतिहासिक घोषणा, बिहार को मिले 7200 करोड़ की सौगात, चार नई ट्रेनें भी हुईं रवाना

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 18 जुलाई 2025  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोतिहारी की धरती से बिहार को विकास की नई उड़ान दी। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात .......

Jul 18, 2025 - 15:16
Updated: 10 months ago
0 70
मोतिहारी : पहली प्राइवेट नौकरी पर मिलेगा ₹15,000 का तोहफा, PM मोदी की ऐतिहासिक घोषणा, बिहार को मिले 7200 करोड़ की सौगात, चार नई ट्रेनें भी हुईं रवाना

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 18 जुलाई 2025 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोतिहारी की धरती से बिहार को विकास की नई उड़ान दी। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही, बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी दी गई।

लेकिन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा रही, पहली बार प्राइवेट नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार देगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और केंद्र सरकार इस पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका :
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि देश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, खासकर पूर्वी भारत के राज्यों में। उन्होंने बताया कि यह योजना लाखों युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में कदम रखने का शानदार मौका होगी। इससे बिहार के लाखों नौजवानों को सीधा फायदा मिलेगा।

विकसित बिहार, हर युवा को रोजगार :
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत को अगर विकास की मुख्यधारा में लाना है तो बिहार की भूमिका अहम होगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में बिहार में तेजी से सरकारी भर्तियाँ हुई हैं और अब निजी क्षेत्र में भी अवसर बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार कदम उठा रही है।

राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला :
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों के शासन में गरीबों तक सरकार की योजनाएं नहीं पहुंचती थीं। भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का माहौल था। "राजद-कांग्रेस के समय गरीब रंग-रोगन से डरता था, आज पक्के घरों का सपना सच हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं 10 रुपये भी घर में छिपाकर रखती थीं क्योंकि न बैंक खाता होता था, न बैंक में जाने की इजाज़त। लेकिन जनधन योजना से लाखों गरीबों को बैंकों से जोड़ा गया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की मोतिहारी रैली बिहार के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रही, विकास योजनाओं की सौगात, युवाओं के लिए नई योजना और राजनीतिक स्पष्टता। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस योजना का कितना व्यापक असर पड़ता है, खासकर रोजगार की दिशा में।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User