प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से किए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का शुभारंभ, घोड़ासहन स्टेशन पर भी हुआ भव्य स्वागत

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 18 जुलाई 2025 रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना "अमृत भारत ट्रेन" अब पूर्वी चंपारण की धरती से पुनः जुड़ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से इस नए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। जो कि एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जिले भर में उत्साह ........

Jul 18, 2025 - 15:46
Updated: 10 months ago
0 34
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से किए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का शुभारंभ, घोड़ासहन स्टेशन पर भी हुआ भव्य स्वागत

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 18 जुलाई 2025
रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना "अमृत भारत ट्रेन" अब पूर्वी चंपारण की धरती से पुनः जुड़ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से इस नए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। जो कि एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जिले भर में उत्साह का माहौल रहा। 

घोड़ासहन स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम :
अमृत भारत ट्रेन की यह सेवा दरभंगा से लखनऊ (गोमतीनगर) के लिए चलाई जा रही है, जो पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन स्टेशन पर रुकते हुए आगे तक जाएगी। इसको लेकर घोड़ासहन स्टेशन परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत ट्रेन दोपहर 2:30 बजे घोड़ासहन स्टेशन पर पहुंचने का समय है। इसके स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत ट्रेन आगमन से लगभग एक घंटे पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे से, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के संबोधन के साथ की गयी। 

तैयारियों में जुटे रेलवे और स्थानीय प्रशासन :
घोड़ासहन स्टेशन को सजाया गया और यात्रियों के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित की गयी। रेलवे के अधिकारी, सुरक्षा बल, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि पिछले कई दिनों से व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटे हुए थे। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, पोस्टर-बैनर से सजावट और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां भी कई दिनों से चल रही थी। 

स्थानीय जनमानस में उत्साह की लहर :
घोड़ासहन, मोतिहारी सहित पूरे पूर्वी चंपारण में इस ऐतिहासिक मौके को लेकर भारी उत्साह है। लोगों में उम्मीद है कि अमृत भारत ट्रेन सेवा से इस क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

अमृत भारत ट्रेन, देश की नई उम्मीद :
"अमृत भारत ट्रेन" भारतीय रेलवे की नई तकनीक, सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक मानी जा रही है। इस ट्रेन में बेहतर कोच डिजाइन, अत्याधुनिक सुविधाएं और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाएं दी गई हैं। यह यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और तेज बनाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User