मोतिहारी: चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ हैं सेक्टर पदाधिकारी – जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.चः जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में मोतिहारी (19) एवं सुगौली (12) विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर .....

Oct 09, 2025 - 15:56
Updated: 7 months ago
0 6
मोतिहारी: चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ हैं सेक्टर पदाधिकारी – जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल
मोतिहारी: चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ हैं सेक्टर पदाधिकारी – जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.चः जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में मोतिहारी (19) एवं सुगौली (12) विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों से उनके दायित्व,क्षेत्र भ्रमण,मतदान केंद्रों की स्थिति,पहुंच मार्ग,जलजमाव की स्थिति तथा एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों की पहचान कर लें और वहां शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर जनविश्वास कायम करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता का मेरुदंड सेक्टर पदाधिकारी ही हैं। यदि वे अपनी जिम्मेवारी निष्पक्षता और सजगता से निभाएं तो शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित होगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का पूरा ज्ञान रखने का भी निर्देश दिया,ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि प्रशासनिक व पुलिस सेक्टर अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महापर्व है। अतः सभी अधिकारी अपनी भूमिका को सक्रियता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निभाएं।

ज्ञात हो कि मोतिहारी विधानसभा के लिए 39 तथा सुगौली विधानसभा के लिए 38 सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, मोतिहारी की निर्वाची पदाधिकारी प्रीति कुमारी डीसीएलआर और सुगौली की निर्वाची पदाधिकारी श्वेता भारती एसडीओ भी उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User