रामगढ़वा। बाइक चोर मास्टरमाइंड सहित एक हत्याकांड में और तीन शराब पियक्कड़ व एक वारंटी को किया गिरफ्तार

Aug 24, 2025 - 18:40
Updated: 10 months ago
0 53
रामगढ़वा। बाइक चोर मास्टरमाइंड सहित एक हत्याकांड में और तीन शराब पियक्कड़ व एक वारंटी को किया गिरफ्तार

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गस्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान गस्ती अभियान में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल चोर मास्टरमाइंड अभियुक्त और हत्या के प्रयास कांड में एक अभियुक्त सहित दो शराबी पियक्कड़ के साथ एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहली कार्रवाई में रक्सौल से एक बाइक चोर चाभी मास्टरमाइंड को थाना क्षेत्र के सतपीपरा दूबे टोला गांव के अब्बास सिद्दीकी पिता स्वर्गीय जुम्मा मियां को बाइक चोरी के आरोप में तीन मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। वही दुसरी कार्रवाई में वारंटी में सकरार बहुअरी गांव के निवासी मौलाद्दीन मियां पिता स्वर्गीय खलील मियां को गिरफ्तार किया गया। वही तीसरी कार्रवाई में हत्या के प्रयास कांड में मुर्गियां टोला के निवासी शेख इकराम पिता स्वर्गीय शेख मुजामिल मियां को गिरफ्तारी की गई है। चौथी छापेमारी में शराब पियक्कड़ में थाना आदापुर क्षेत्र के भवनहरी गांव के गणेश साह पिता स्वर्गीय नंदलाल साह,एवं पहाड़पुर थाना के नुनिया महतो टोला गांव के झुमेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय रामजी प्रसाद को मद्द-निषेध के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में गिरफ्तार अभियुक्तों पर कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। गस्ती अभियान में मौके पर एएसआई सुमित कुमार,सशस्त्र बल और चौकीदार मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User