घोड़ासहन : 27 लाख की रंगदारी से सनसनी, FIR दर्ज, रातभर चली पुलिस की छापेमारी, दुकान पर गार्ड तैनात, मेसेज से आ सकता है नया मोड़

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन। शहर के भगत सिंह चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक आदित्य कुमार को 27 लाख रुपए रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे स्थानीय......

Aug 25, 2025 - 19:41
Updated: 10 months ago
0 351
घोड़ासहन : 27 लाख की रंगदारी से सनसनी, FIR दर्ज, रातभर चली पुलिस की छापेमारी, दुकान पर गार्ड तैनात, मेसेज से आ सकता है नया मोड़
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन। शहर के भगत सिंह चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक आदित्य कुमार को 27 लाख रुपए रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे स्थानीय व्यवसायी भी सकते में हैं।  

अपराधियों का व्हाट्सएप मैसेज :
शुक्रवार की संध्या अपराधियों ने व्यवसायी आदित्य कुमार को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 27 लाख रुपए की मांग की। मैसेज में साफ लिखा गया कि पैसा नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। इतना ही नहीं, धमकी में एक पुरानी घटना का जिक्र भी किया गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी।

FIR दर्ज, गठित हुई विशेष टीम :
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शनिवार देर रात तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। साथ ही, सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर देर रात तक कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम :
खतरे को भांपते हुए पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी को दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए। तब से पूरे दिन गार्ड की तैनाती दुकान पर देखी गई। यह पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा, वही रंगदारी के मेसेज से खौफ का माहौल बना रहा।

पुलिस की तकनीकी जांच :
पुलिस सूत्रों का कहना है कि धमकी देने वाले सिम कार्ड धारक की पहचान कर ली गई है और अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। तकनिकी सहायता से जल्द ही अपराधियों तक पहुँच सलाखों के पीछे किया जायेगा। 

एसडीपीओ का बयान :
सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने कहा कि “मामले की टेक्निकल जांच जारी है। देर रात तक कई जगह छापेमारी हुई है। बहुत जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म :
अपराधियों द्वारा रंगदारी के मेसेज में एक बुजुर्ग के मामले का जिक्र किया गया है। जिससे लोगों के मन में यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि क्या वाकई बुजुर्ग की हत्या रंगदारी में हुई? यदि यह सही है तो फिर उक्त मामला नया मोड़ ले सकता है। वहीं कुछ लोग इसे भय पैदा करने के लिए भी अपराधियों द्वारा ऐसा मेसेज देने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User