सीतामढ़ी :- मछली व्यवसायी हत्याकांड में शिवहर जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर) :- मोतिहारी पुलिस ने शिवहर जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विजय सिंह पर 14 साल पहले ढाका थाना क्षेत्र में एक मछली व्यवसायी मो. सलीम हत्याकांड में इनको साजिशकर्ता होने का आरोप है। मा.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- मोतिहारी पुलिस ने शिवहर जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विजय सिंह पर 14 साल पहले ढाका थाना क्षेत्र में एक मछली व्यवसायी मो. सलीम हत्याकांड में इनको साजिशकर्ता होने का आरोप है। मामला वर्ष 2011 का है!

शनिवार को शिवहर-मोतिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिला परिषद कार्यालय, शिवहर से विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के पुराने हत्याकांड में विजय सिंह फरार चल रहे थे।
जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह ने राजनीति में कदम रखा। पहले उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य बनीं और फिर अध्यक्ष भी रहीं। वर्तमान में विजय सिंह खुद शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी ने जिले की राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)