सीतामढ़ी :- डी०ए०वी कलस्टर स्पोर्ट्स मीट में ओवरऑल चैम्पियन बना निखिल श्यामा डीएवी डुमरा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट 025 के अंतर्गत डीएवी सीवान में 21 अगस्त 025 से 23 अगस्त 025 तक खो-खो,वॉली बॉल, डिस्कस थ्रो, जेबलिन थ्रो, विभिन्न वर्ग समूहों के लिए दौड़ आदि विभिन्न खेल खेले गए जिसमें डीएवी डुमरा के छात्र- छात्राओं ने कमाल का प्रदर्श......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट 025 के अंतर्गत डीएवी सीवान में 21 अगस्त 025 से 23 अगस्त 025 तक खो-खो,वॉली बॉल, डिस्कस थ्रो, जेबलिन थ्रो, विभिन्न वर्ग समूहों के लिए दौड़ आदि विभिन्न खेल खेले गए जिसमें डीएवी डुमरा के छात्र- छात्राओं ने कमाल का प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में निखिल श्यामा डीएवी, डुमरा के प्रतिभागियों ने 20 गोल्ड ,17 सिल्वर एवं 12 ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप का परचम लहराया है। इतना ही नहीं , डीएवी मोतिहारी की मेजबानी में भी डुमय डीएवी के प्रतिभागियो की काँटे की टक्कर रही और खिलाड़ियों ने कुल 93 गॉल्ड,15 सिल्वर और14 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

पुरस्कार वितरण समारोह में मेजबान स्कूल की प्राचार्या सह जोन- बी की क्षेत्रीय अधिकारी शांति सिंह, समस्तीपुर के प्राचार्य सह जोन- जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह, प्राचार्य पूनम शर्मा, स्निग्धा स्नेहा प्राचार्य प्रशांत गिरि, बी.के. साह, के विश्वास, मुरारी पाठक, रणधीर कुमार समेत समस्त विद्यालय प्रमुखों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया।

चैंपियन के खिताब से अलंकृत विद्यालय डीएवी डुमरा के प्राचार्य आलोक कुमार ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामानाएँ दी और उनके जोश, स्पर्द्धा, सतत प्रयास, प्रतिभा और सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)