रामगढ़वा : “हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा” थीम पर प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

एम कुमार /चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  जिला शिक्षा विभाग निदेशक के निर्देश के अनुरूप शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण बनेगा बिहार अभियान के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ......

Nov 29, 2025 - 18:39
Updated: 8 months ago
0 9
रामगढ़वा : “हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा” थीम पर प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

एम कुमार /चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
जिला शिक्षा विभाग निदेशक के निर्देश के अनुरूप शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण बनेगा बिहार अभियान के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करना रहा।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, शशिकांत दूबे, नागेंद्र पांडेय, श्रीनिवास कुमार, श्यामबाबू राम, राज कुमार, मो. तुफैल अहमद, संदेश मिश्रा, सुनिल ठाकुर, धंनजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अंजनी सिंह, मुकेश सिंह और नीतेश कुमार सहित अन्य प्रधानाध्यापकों ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने जोर देकर कहा कि बच्चों की पृष्ठभूमि, भाषा, क्षमता या किसी भी प्रकार की भिन्नता को ध्यान में रखते हुए सभी को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। 

अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि : -
बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें,
घर पर पढ़ाई में सहयोग करें,
बच्चों की तुलना न करें,
छोटी-छोटी गलतियों पर डांट-फटकार से बचें,
टीवी और मोबाइल के उपयोग को सीमित करें,
बच्चों को किताबों व पत्रिकाओं से जोड़ें

कई विद्यालयों में हुआ सफल आयोजन :-
यह संगोष्ठी जीपीएस जुमाई टोला, योगवलिया, सिसवनिया ठाट, विशमपुरूवख, यूएमएस रामगढ़वा गांव, रामगढ़वा कन्या विद्यालय, बेलहिया, पोखरिया, आमोदेई, एनपीएस मिश्रौलिया सहित कई विद्यालयों में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में शिक्षक देवी राम, कामेश्वर बैठा, नीतेश कुमार, अरविंद कुमार, मो. सगीर अहमद, आशुतोष कुमार, पन्नालाल कुमार, पूनम कुमारी, जटाशंकर प्रसाद, रागिनी कुमारी, अरुण कुमार, ललन गुप्ता, संदीप सिंह, गजेंद्र पांडेय, अभिषेक सिंह, तारकेश्वर महतो, अनवारूल हक, मीना देवी, संगीता कुमारी के साथ सैकड़ों अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। संगोष्ठी के माध्यम से अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User