रामगढ़वा : जन सुराज पार्टी ने प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया
चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 10 अगस्त 2025 रामगढ़वा प्रखंड में जन सुराज पार्टी के संभावित सुगौली विधानसभा प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का .......
चम्पारण टूडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 10 अगस्त 2025
रामगढ़वा प्रखंड में जन सुराज पार्टी के संभावित सुगौली विधानसभा प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजाम खां ने किया।
समारोह में वार्ड सदस्यों ने कहा कि चुनावी राजनीति की शुरुआत वार्ड और गलियों से होती है, लेकिन जो जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्यों और स्थानीय क्षेत्रों की अनदेखी करते हैं, उन्हें जनता बदलने में देर नहीं करती। उन्होंने कहा कि जनता के पास किसी भी पार्टी को सत्ता में लाने या हटाने की ताकत है।

भावी प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन और बदलाव की इच्छा इस बात का संकेत है कि इस बार बिहार में जन सुराज पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर मजदूरों को पलायन नहीं करना पड़ेगा, वार्ड सदस्यों को स्थानीय कार्य सौंपे जाएंगे, और सुगौली व रामगढ़वा प्रखंड में कारखाने खोले जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लाने की योजना का भी उन्होंने ऐलान किया।
कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह ने उपमुखिया और वार्ड सदस्यों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह, सुशांत शेखर, सिद्धांत पाठक, राजू रजक, सरपंच ध्रुप नारायण सिंह, अंजार खां, उपमुखिया ताराचंद प्रसाद, वार्ड संघ अध्यक्ष मुस्ताक, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार मिश्रा, युवा संघ अध्यक्ष अवनीश शुक्ला, रामबाबू कुमार, सोहन कुमार, रंजीत ओझा, अमर पटेल, इंद्रजीत पासवान, चंचल मंडल, हरेन्द्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, शम्भू पटेल, वेश आलम, सन्नी सिंह, राजकिशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)