सुगौली : माकपा की बैठक, 14 सूत्री मांगों को लेकर 26 अगस्त को होगा विशाल प्रदर्शन

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सुगौली कार्यालय में रविवार को पार्टी लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो. एजाजुल हक़ ने की,जबकि संचालन लोकल कमेटी मंत्री धनंजय पुरी ने किया। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र, किसान सभा के मंत्री राकेश झा,सुधीर कुमार,अर्जुन पुरी,ललन ......

Aug 10, 2025 - 18:44
0 18
सुगौली : माकपा की बैठक, 14 सूत्री मांगों को लेकर 26 अगस्त को होगा विशाल प्रदर्शन

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सुगौली कार्यालय में रविवार को पार्टी लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो. एजाजुल हक़ ने की,जबकि संचालन लोकल कमेटी मंत्री धनंजय पुरी ने किया। इस दौरान बतौर पर्यवेक्षक जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र, किसान सभा के मंत्री राकेश झा,सुधीर कुमार,अर्जुन पुरी,ललन चौधरी,शिवमंगल शाह,अनिल सिंह,शंभू कुशवाहा,सुरज साह,अनुष्का शर्मा,अनूठा शर्मा,रमेश सिंह,जगदीश यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिहार में विशेष मतदाता सूची के पूर्ण निरीक्षण में हो रही गड़बड़ी को बंद किया जाए,सुगौली जंक्शन को आदर्श स्टेशन का दर्जा प्रदान किया जाए,इंदिरा आवास एवं मनरेगा योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए,दाखिल-खारिज और परिमार्जन कार्यों में रिश्वतखोरी समाप्त की जाए, तथा घर-विहीन व्यक्तियों को 5 डिसमिल आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बांध सुरक्षा के लिए बांधों की मरम्मती, भवानीपुर में विगत 5 वर्षों से कटाव पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कुल 14 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया। पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि इन मांगों के समर्थन में आगामी 26 अगस्त को सुबह 11 बजे सुगौली प्रखंड अंचल कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन एवं जनसभा आयोजित की जाएगी,जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, मजदूरों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User