रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 10 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान .......

Aug 11, 2025 - 19:42
0 38
रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 10 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 9.598 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजमोहन सिंह एवं राकेश सिंह दोनों पिता स्वर्गीय गौरी सिंह, निवासी मिनाटोला, थाना रामगढ़वा के रूप में हुई है। आरोप है कि ये दोनों उक्त मादक पदार्थ को अपने घर में रखकर अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे थे।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें थाना पीएसआई सुमित कुमार, कृष्णा राय, सशस्त्र बल के जवान एवं चौकीदार भी मौजूद थे। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर को घेर लिया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User