घोड़ासहन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भसेडवा से नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, कार के साथ एक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 12 अगस्त 2025  घोड़ासहन पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार अहले सुबह करीब 3 बजे भसेडवा में छापेमारी कर नेपाली शराब की भारी खेप जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ......

Aug 12, 2025 - 18:12
Updated: 1 year ago
0 3
घोड़ासहन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भसेडवा से नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, कार के साथ एक गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 12 अगस्त 2025 
घोड़ासहन पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार अहले सुबह करीब 3 बजे भसेडवा में छापेमारी कर नेपाली शराब की भारी खेप जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।

जानकारी के अनुसार, बरामद शराब एक सफेद टाटा इंडिगो कार में लदी हुई थी। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दीपू कुमार सिंह, पिता अवधेश सिंह, निवासी बंजरिया, थाना मधुबन, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 960 बोतल नेपाली रिलेक्स शराब, 120 बोतल नेपाली कस्तूरी, और 84 बोतल नेपाली किंगफिशर बियर बरामद की। साथ ही, शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा इंडिगो कार को भी जप्त कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खेप को कहाँ सप्लाई किया जाना था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नेपाल से सटे इलाकों में शराब की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिसे ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User