सुगौली : भाई की कलाई पर बहन ने राखी बांध मांगी लंबी उम्र की दुआ
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों दीप्ती ने भाई उमंग के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।वहीं दूसरी ओर भाइयों ने सरप्राइज गिफ्ट देकर बहनों की खुशियों में चार चांद लगा दिए।रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को पूरे दिन मनाया गया।बहनों ने रंग-बिरंगी राखियां भाई की कलाई पर बांधी।श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यो.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों दीप्ती ने भाई उमंग के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।वहीं दूसरी ओर भाइयों ने सरप्राइज गिफ्ट देकर बहनों की खुशियों में चार चांद लगा दिए।रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को पूरे दिन मनाया गया।बहनों ने रंग-बिरंगी राखियां भाई की कलाई पर बांधी।श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बने हुए थे।इसके अलावा राखी का पर्व गांव में आज भी प्राचीन परंपराओं के साथ संपन्न हुआ।सभी बहनों ने अपने भाई के घर जाकर उनकी कलाई में राखियां बांधी।वहीं दूसरी ओर भाइयों ने भी बहनों को उपहार दी। इसके अतिरिक्त सुगौली में रक्षा बंधन के दिन मिठाई की दुकानों में भीड़ लगी रही।रंग बिरंगी मिठाइयों से रक्षा बंधन के दिन दुकानें सजी रही।शादीशुदा महिलाओं ने भी मायके में जाकर अपने भाई को राखियां बांधी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)