सुगौली : छात्राओं ने पेड़ पौधों को राखी बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: नगर पंचायत सुगौली के दृष्टि गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने  रक्षा बंधन के दिन पेड़ पौधों को रक्षा सूत बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि दृष्टि गुरुकुल सुगौली में प्रत्येक वर्ष पेड़ पौधों को राखी बांधने का कार्यक्रम होता है जिसमें दर्जनों छात्राएं भाग .......

Aug 10, 2025 - 11:48
0 17
सुगौली : छात्राओं ने पेड़ पौधों को राखी बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: नगर पंचायत सुगौली के दृष्टि गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने  रक्षा बंधन के दिन पेड़ पौधों को रक्षा सूत बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि दृष्टि गुरुकुल सुगौली में प्रत्येक वर्ष पेड़ पौधों को राखी बांधने का कार्यक्रम होता है जिसमें दर्जनों छात्राएं भाग लेती है। विद्यालय के निदेशक उदय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुकुल ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम होता है जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक है क्योंकि वर्तमान में जिस प्रकार से विकास के नाम पर पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है उससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है।  इस पहल का मकसद बच्चों में पेड़ों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। अतः हम सभी का यह दायित्व बनता है कि नए पेड़ पौधे तो लगाए हीं साथ में उसका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर इंदु खंडेलवाल,अमेरिका प्रसाद सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User