रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराबी गिरफ्तार, एक चोर भी धराया

चम्पारण टुडे/ रामगढ़वा /पूर्वी चंपारण।  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चोरी, अवैध शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव .......

Dec 09, 2025 - 19:21
Updated: 7 months ago
0 43
रामगढ़वा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराबी गिरफ्तार, एक चोर भी धराया

चम्पारण टुडे/ रामगढ़वा /पूर्वी चंपारण। 
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चोरी, अवैध शराब सेवन के अलग-अलग मामलों में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में की गई इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार :
पहली कार्रवाई में पुलिस ने इनारवा गांव निवासी अमीन मियां की दुकान का ताला तोड़कर स्टेबलाइजर, वायरिंग तार और बिजली पंखा चोरी करने के आरोप में चनपटिया थाना के लौरिया गांव निवासी नाजिर अंसारी, पिता पिरो अंसारी को गिरफ्तार किया। पीड़ित दुकानदार फरमान मंसूरी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

गश्ती के दौरान तीन शराबी पकड़े गए :
दूसरी कार्रवाई में पुलिस गश्ती के दौरान शराब का सेवन कर हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी भलुवहियां गांव के रहने वाले हैं। जिसकी पहचान विवेक कुमार पिता नरसिंह सिंह, सुजीत कुमार पिता बलिराम बैठा, दीपक कुमार पिता बुनिलाल साह के रूप में की गयी है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस टीम रही सक्रिय :
छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के साथ पीएसआई सुमित कुमार, सशस्त्र बल एवं चौकीदारों की टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User