रामगढ़वा : हत्या के प्रयास व घरेलू हिंसा के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस की छापामारी में मिली सफलता

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती व छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हत्या के प्रयास कांडों के दो फरार नामजद अभियुक्तों तथा एक व्यक्ति को पत्नी के साथ मा.........

Jul 17, 2025 - 06:17
Updated: 10 months ago
0 5
रामगढ़वा : हत्या के प्रयास व घरेलू हिंसा के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस की छापामारी में मिली सफलता

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में मंगलवार की संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती व छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हत्या के प्रयास कांडों के दो फरार नामजद अभियुक्तों तथा एक व्यक्ति को पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई बेलवा पीपरपाती गांव में की गई, जहां कांड संख्या 261/24 से संबंधित हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त धन बहादुर महतो उर्फ पुसाई महतो (पिता: हरिशंकर महतो) को गिरफ्तार किया गया। यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था।

दूसरी कार्रवाई भी पीपरपाती गांव में ही हुई, जहां कांड संख्या 266/25 में दर्ज एक अन्य जमीनी विवाद के हत्या प्रयास मामले में अभियुक्त चंद्र किशोर यादव (पिता: स्व. चंद्रिका यादव) को गिरफ्तार किया गया।

तीसरी ओर, रामगढ़वा बाजार निवासी ध्रुप शर्मा (पिता: भन्नू शर्मा) को थाना कांड संख्या 265/025 के तहत शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी अभियान के दौरान एएसआई, सशस्त्र बल के जवान व स्थानीय चौकीदार भी मौके पर मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User