सारण : आगलगी से संबंधित दिशा निर्देश की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगो को सचेत करे : शिव प्रसाद मांझी

Mar 30, 2025 - 16:58
 0  2

अगलगी से सम्बंधित दिशा निर्देश की प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी कर लोगों को सचेत करें: शिव प्रसाद मांझी
-------------------------------------
छपरा सहित पुरे प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ साथ पछुआ हवा का प्रकोप शुरू हो गया है, जिससे आए दिन घरों में अगलगी की घटना शुरू हो गई है। अभी गर्मी के शुरुआत में हीं गड़खा प्रखंड के रहम पुर फेरूसा पंचायत के बेलावानिया में पानापुर के महाम्मदपुर गांव में , भेल्डी के हकमा एवं शिकारपुर में लगभग 150 एकड़ गेहूं जलकर खाक हो गई, एवम् बनियापुर के कटसा में जलालपुर प्रखंड के जीएस बंगरा में वहीं अमनौर तथा रीविलगंज सहित कई गाँव में अगलगी की घटना से सैकड़ों घर जलकर राख हो गया है, जिससे धन सम्पत्ति के साथ साथ कई मवेशी जलकर राख हो गए हैं।
               आप सभी लोग खासकर माताओं एवं बहनों से अपील है कि ख़ाना बनाने का काम तेज हवा शुरू होने से पहले अर्थात सुबह में ही कर ले साथ ही चुल्हे के आग को तुरंत बूता दें। शाम में भी तेज हवा शांत हो जाने के बाद ही ख़ाना बनावें एवं आग को तुरंत बूता दे जिससे अगलगी की घटना को रोका जा सके। किसान भाईयों से अपील है कि अपने फसल की दौनी के दरम्यान मशीन यदि चिन्गारी देने लगे तो तत्काल उसे बन्द कर दें साथ ही मशीन को ठंढ़ा होने दे, जिससे अगलगी की संभावना को रोका जा सके। पहले के वर्षो में अगलगी की घटना जो हुई है वह काफी भयावह हुई है उससे सीख लेने एवं सावधानी बरतने की जरूरत है।
  वही शिव प्रसाद माँझी ने कहा की जिलाधिकारी से अपील है कि अगलगी से सम्बंधित दिशा निर्देश की प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी कर लोगों को सचेत करें। जिला के अंदर जितने भी अग्निशमन मशीन है, उसे चुस्त दुरुस्त कर विकट परिस्थितियों के लिए तैयार रखें ,जिससे विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0