ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की हुई मौत

Mar 30, 2025 - 16:58
 0  2


दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के हरना गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक 10 वर्षीय किशोर को बुरी तरह से कुचल दिया।जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अंशु कुमार उसी गांव के राजेन्द्र राय का पुत्र था।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार उसके घर के लोग खेत में गेहूं की कटनी कर रहे थे।
उन्ही लोगों को वह खाना व पानी लेकर जा रहा था।इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।जिसमें उसका सर बुरी तरह से कुचल गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची।लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।मृत अंशु दो भाईयों में बड़ा था।
उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है।साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0