सिकरहना : गांधी उच्च विद्यालय में "मशाल" खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन / पूर्वी चंपारण आज शनिवार को गांधी उच्च विद्यालय भेलवा सर्किल के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता "मशाल" का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सत्येन्द्र कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में साइकिल दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं .........
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन / पूर्वी चंपारण
आज शनिवार को गांधी उच्च विद्यालय भेलवा सर्किल के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता "मशाल" का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सत्येन्द्र कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में साइकिल दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रकाश सिंह उर्फ काका जी रहे, जिन्होंने अपने करकमलों से प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जफरुल हसन समेत भगत भूषण प्रसाद, राजेश कुमार चौधरी, सुरेश सिंह, राजकुमार सिंह, कमलेश कुमार, सुजीत कुमार, रामविलास यादव सहित कई शिक्षकगण और स्थानीय समाजसेवी भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए छात्रों को खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन जोश, उमंग और खेल भावना के माहौल में हुआ। आयोजन ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया और शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को भी उजागर किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0