सिकरहना : घोड़ासहन के बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने की पहल, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर विशेष अभियान

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार। 30 जुलाई 2025  बिहार सरकार द्वारा घोषित 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाने और जागरूक करने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन घोड़ासहन सहायक.......

Jul 30, 2025 - 14:22
0 138
सिकरहना : घोड़ासहन के बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने की पहल, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर विशेष अभियान

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार। 30 जुलाई 2025 
बिहार सरकार द्वारा घोषित 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचाने और जागरूक करने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन घोड़ासहन सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार के कुशल निर्देशन में किया गया।

अभियान के दौरान सेक्शन सुपरवाइजर रजनीश ठाकुर और रौशन कुमार द्वारा राम जानकी मठ के पास एक दिने शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई और उन्हें समय पर रिचार्ज, बिल भुगतान, मीटर रीडिंग और सरकारी लाभ प्राप्त करने के तौर-तरीके समझाए गए।

इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ना, बिजली उपभोग में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल रही है। अधिकारीगणों ने लोगों से अपील की कि वे योजना का लाभ लेने के लिए अपने बिजली बिल अद्यतन रखें और किसी भी असुविधा की स्थिति में नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User