सिकरहना : छत्तीसगढ़ से आईं भाजपा प्रवासी बहनों ने चंपारण में किया जनसंपर्क, योजनाओं की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ से आईं भाजपा प्रवासी बहनों श्रीमती किरण साहू और श्रीमती नीलिमा गोस्वामी ने पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन मंडल के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, जैसे वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, और आशा-ममता दीदी के लिए प्रोत्साहन राशि। उन्होंने महिलाओं से आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jul 30, 2025 - 15:02
 0  44
सिकरहना : छत्तीसगढ़ से आईं भाजपा प्रवासी बहनों ने चंपारण में किया जनसंपर्क, योजनाओं की दी जानकारी

चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश से आईं भारतीय जनता पार्टी की प्रवासी बहनें श्रीमती किरण साहू और श्रीमती नीलिमा गोस्वामी ने ढाका विधानसभा के घोड़ासहन मंडल अंतर्गत बिशुनपुर, झरौखर, कवैया और श्रीपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदी, लाभार्थी बहनें, जनप्रतिनिधि महिलाएं और शिवचर्चा बहनों के साथ संवाद बैठक की।

बैठक के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सीमा जायसवाल ने बिहार सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार न्याय के साथ तेज गति से चौतरफा विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हाल ही में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब सभी घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी तथा आशा एवं ममता दीदी को भी प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हर घर तक बिजली, शौचालय और नल से जल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाई हैं और आने वाले समय में बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में कदम और तेज किए जाएंगे।

सीमा जायसवाल ने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से आईं बहनें इसी संदेश को लेकर बिहार की धरती पर आई हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, खुशी नारायण, धीरज कुमार, रौशन कुमार, बृजकिशोर प्रसाद, संतलाल कुशवाहा, आयुष नारायण सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0