सीतामढ़ी :- कुसैल के वार्ड १३ में लगी भीषण आग, तीन परिवार की अध्ययन समाप्त, हजारों की संपति राख

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(पुपरी) :- जिले के जनकपुर रोड पुपरी के कुसैल गांव स्थित वार्ड 13 में आगलगी की घटना में तीन लोगों के घर पूरी तरह जल जाने से परिवार सकते में आ गए है। इस दौरान बताया......

Mar 31, 2025 - 12:37
Updated: 1 year ago
0 10
सीतामढ़ी :- कुसैल के वार्ड १३ में लगी भीषण आग, तीन परिवार की अध्ययन समाप्त, हजारों की संपति राख

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(पुपरी) :- जिले के जनकपुर रोड पुपरी के कुसैल गांव स्थित वार्ड 13 में आगलगी की घटना में तीन लोगों के घर पूरी तरह जल जाने से परिवार सकते में आ गए है। इस दौरान बताया गया है की अग्नि पीड़ितों के घरों में रखा गया अनाज, कपड़े, वर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल, अन्य घरेलू सामग्री समेत हजारों की नगद जलाकर राख हो । इस दौरान अगलगी की सूचना मिलते हीं अग्निशमन विभाग की टीम वाहन लेकर गांव में पहुंची जरूर परन्तु आग के चपेट में आए घरों तक नहीं पहुंच सकी। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात महिलाए घरों में खाना बना रही थी।

 इसी क्रम में चूल्हे की आग रामअनेक राय पिता फगुनी राय, उदय राय, कैलाश राय पिता धनुखी राय के घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग की दी। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि आग बुझने के लिए ग्रामीण लोग दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम वाहन लेकर गांव आई परन्तु आग लगी घरों तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद किसी तरह आग को बुझाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User