सीतामढ़ी :~ मेजरगंज रेफरल अस्पताल में एड्स दिवस पर जागरूकता रैली के साथ अधिकारी को शपथ ग्रहण कराया गया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ मेज़रगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर सभी अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों के साथ सामान्य पूर्वक व्यवहार करेंगे और उनके साथ छुआछूत भेदभाव नहीं करेंगे। हर संभव उनका.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :~ मेज़रगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर सभी अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों के साथ सामान्य पूर्वक व्यवहार करेंगे और उनके साथ छुआछूत भेदभाव नहीं करेंगे। हर संभव उनका सहयोग करेंगे ताकि वो भी हमारे समाज में खुशहाल और स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। शपथ दिलाने के साथ ही प्रभारी डॉ मनोज कुमार द्वारा एचआईवी एड्स के विरोध जागरूकता फैलाने हेतु सभी को लाल रिबन बांधबा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही फीता काटकर एचआईवी एड्स जैसी ला इलाज संक्रमण से बचाव हेतु मेजरगंज प्रखंड में प्रभात फेरी निकली। आईसीटीसी के परामर्शी पंकज कुमार वर्मा द्वारा सभी स्वस्थ कर्मी एवं आम जनों के बीच एचआईवी एड्स से बचाव के तरीके एवं इसके आने के कारण तथा यौन संचारित रोगों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। इस दौरान लोगों के बीच एचआईवी एड्स से संबंधित पोस्ट बैनर एवं पंपलेट वितरण किया गया। साथ ही निरोध के सही उपयोग एवं इसके फायदे के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारियां दी गई। मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अनिल कुमार तिवारी, डॉ वासुदेव प्रसाद, डॉ उपासना कुमारी, डॉ तबरेज, स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार, बीसीएम मनजीत कुमार झा, जावेद अनवर, चंद्रमणि, श्वेत निशा, अनिता कुमारी, पंकज कुमार, राम लखन राम, नीरज, रवि, नवीन, कुंदन, सुनील ठाकुर, सभी आशा फैसिलिटेटर एवं आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)