04 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगी ‘सच्चिदानन्द सिन्हा स्मृति सभा’, प्रख्यात लेखक एवं समाजवादी विचारक राम पुकार सिन्हा होंगे शामिल
पटना। देश के प्रख्यात समाजवादी चिन्तक, डॉ. राम मनोहर लोहिया के सहयोगी, मैनकाइंड पत्रिका के संपादक तथा दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकों के लेखक स्वर्गीय सच्चिदानन्द सिन्हा के निधन के बाद उनकी स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली ......
पटना। देश के प्रख्यात समाजवादी चिन्तक, डॉ. राम मनोहर लोहिया के सहयोगी, मैनकाइंड पत्रिका के संपादक तथा दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकों के लेखक स्वर्गीय सच्चिदानन्द सिन्हा के निधन के बाद उनकी स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में आयोजित इस ‘सच्चिदानन्द सिन्हा स्मृति सभा’ में युवा समाजवादी विचारक एवं लेखक राम पुकार सिन्हा विशेष रूप से शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम 04 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे, नई दिल्ली स्थित राजेंद्र भवन, दीनदयाल मार्ग में आयोजित होगा। स्मृति सभा में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाजवादी चिंतक, लेखक, विचारक और जन आंदोलनों से जुड़े प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बिहार से भी कई साहित्यकार, पत्रकार, लेखक और समाजवादी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)