सीतामढ़ी :- वाहन चेकिंग में बौखड़ा थाना द्वारा वाहन चालकों से बतौर जुर्माना वसूला गया हजार की राशि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के एन एच 527सी हाईवे एवं बठोल पुल पर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक शिव जनम पासवान के द्वारा अपने सुरक्षा बलों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया....

Aug 05, 2025 - 22:21
Updated: 9 months ago
0 2
सीतामढ़ी :- वाहन चेकिंग में बौखड़ा थाना द्वारा वाहन चालकों से बतौर जुर्माना वसूला गया हजार की राशि

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के एन एच 527सी हाईवे एवं बठोल पुल पर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक शिव जनम पासवान के द्वारा अपने सुरक्षा बलों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 23 वाहन मालिकों से 35 हजार रुपए की बतौर जुर्माना राजस्व की वसूली की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार बताते हैं 

किक्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने व सड़क दुर्घटना के बचाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान के तहत आम लोगों को निर्देश दिया जाता है कि बिना हेलमेट व गाड़ी के कागजात, व तीन सवारी बाइक पर  चलाना अपराध के श्रेणी में आता है। जिसे लेकर यह वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन मालिकों को जहां चालान काटा गया है, वही असामाजिक तत्वों अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को लेकर वाहन की सघन तलाशी ली गई है। वाहन चेकिंग अभियान के तहत दर्जनों वाहन को नियमानुसार नहीं चलने को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित राशि चालान के माध्यम से जुर्माना लिया गया है। वही आम लोगों को जागरूक भी किया गया कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने से दुर्घटना में आपकी जान माल की भी क्षति हो सकती है। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाकर आपको पूर्व में सचेत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User