सीतामढ़ी :- अविभावक शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय में सुविधाओं की दी गई जानकारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बाजपट्टी) :- प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में अविभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को किया गया। संगोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओ से अवगत कराया गई।इसी कड़ी में मध्य विद्यालय सडवारा में मुखिया .....

May 31, 2025 - 20:25
Updated: 1 year ago
0 7
सीतामढ़ी :- अविभावक शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय में सुविधाओं की दी गई जानकारी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बाजपट्टी) :- प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में अविभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को किया गया। संगोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओ से अवगत कराया गई।इसी कड़ी में मध्य विद्यालय सडवारा में मुखिया लालजी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में अविभावकों को सरकार द्वारा मिलने वाली हर तरह के सुविधाओं के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रथम संस्था के जिला समन्वयक प्रिजेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वे के अनुसार एक बच्चे पर सरकार 20 हजार रुपए लगभग खर्च कर रही है।

 जिसका सदुपयोग तभी संभव है जब अभिभाभक बच्चों पर स्वयं ध्यान दे। अर्थात प्रतिदिन बच्चों को कम से कम एक घंटा समय दे। उनके गृह कार्यों को देखे और उसके बारे में शिक्षकों से चर्चा करे। तब बच्चों का विकास से कोई नहीं रोक सकेगा। मुखिया लाल जी कुमार ने सभी अविभावक को अपने बच्चे को प्रत्येक दिन ससमय विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। बैठक में प्रधानाध्यापक पढ़ेंगें,बढ़ेंगें और सीखेंगें के बारे में बताई गई।

मौके पर श्याम बिहारी राय, शिक्षा प्रेमी जयशंकर राय, राजीव कुमार, वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष दीप नारायण राय, सरस्वती देवी, सिन्धु देवी, प्रधानाध्यापक फैयाज अह‌मद, मनोज कुमार, शफीक,महफूज आलम, हरेन्द्र कुमार, रत्नेश राम, विनय कुमार, आलोक कुमार,मुकेश कुमार, सुमन कुमार सभी शिक्षिकायें उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User