सीतामढ़ी :- हमें भी पढ़ाओ के नारों के साथ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत आचार्य सुदर्शन जी महाराज द्वारा संचालित हमें भी पढाओ के नारों के साथ बच्चों ने शुक्रवार को जन जागरण के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस रैली में वे बच्चे सम्मिलित थे जिनकी ओर से सरकार और समाज दोनों ने अपनी नज़रें फेर चुकी है। वैसे असहाय बच्चों की सहायता के लिए, उनके उज्जवल भविष्य के लिए यदि किसी के ह्रदय में अपनत्व का भाव जागृत होता है तो वे हैं परमपूज्य राजऋषि आचार्यश सुदर्शनजी महाराज। हर घर में अलख जगाने हेतु शिक्षा का संकल्प लिए पूज्य श्री यह अभियान चला रहें हैं। उनका मनाना है कि.....

May 31, 2025 - 20:33
Updated: 1 year ago
0 3
सीतामढ़ी :- हमें भी पढ़ाओ के नारों के साथ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत आचार्य सुदर्शन जी महाराज द्वारा संचालित हमें भी पढाओ के नारों के साथ बच्चों ने शुक्रवार को जन जागरण के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस रैली में वे बच्चे सम्मिलित थे जिनकी ओर से सरकार और समाज दोनों ने अपनी नज़रें फेर चुकी है। वैसे असहाय बच्चों की सहायता के लिए, उनके उज्जवल भविष्य के लिए यदि किसी के ह्रदय में अपनत्व का भाव जागृत होता है तो वे हैं परमपूज्य राजऋषि आचार्यश सुदर्शनजी महाराज। हर घर में अलख जगाने हेतु शिक्षा का संकल्प लिए पूज्य श्री यह अभियान चला रहें हैं। उनका मनाना है कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होने का अधिकार है। हमें भी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत न केवल बिहार बल्कि सम्पूर्ण भारत में अनेक ऐसी संस्थाएं चलायी जाती है। जिनमें पूज्य श्री द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ- साथ पुस्तक, पौस्टिक भोजन, वस्त्र इत्यादि मुफ्त उपलब्ध की जाती रही है। शुक्रवार के दिन उन्ही बच्चों के द्वारा लोगों को जगाने एवं अपने गुरुदेव के संकल्प को पहुँचाने के लिए विशाल रैली निकली गयी। मौके पे आचार्य सुदर्शन विद्यापीठ के सचिव रुद्रेश कुमार सिंह (बाबू साहब ) राकेश रौशन, सुधीर सिंह,सुनील सेठ सुधांशु शेखर सिंह, सुबोध साह, मणि भूषण सिंह, प्रमोद सिंह, करण कुमार ,विलाश पासवान ,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User