सीतामढ़ी :- एसएसबी की कार्रवाई में गांजा के साथ एक बाइक जप्त,तस्कर भागने में कामयाब

Dec 14, 2025 - 20:03
Updated: 6 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- एसएसबी की कार्रवाई में गांजा के साथ एक बाइक जप्त,तस्कर भागने में कामयाब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मेजरगंज बसबिट्टा एसएसबी 20वीं बटालियन ई कंपनी के द्वारा चार किलो गांजा के साथ एक बाइक जब्त किया गया। जबकि तस्कर नेपाल में प्रवेश कर फरार होने में सफल हो गया। इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम इंडो- नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 338/4 के समीप कार्रवाई की गयी।

 स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी का वे स्वयं नेतृत्व कर रहे थे। तस्कर जवानों को देख बाइक पीछे घुमाने का प्रयास किया जिसमे वह असफल रहा। बाइक वहीं छोड़ तस्कर नेपाल में फरार हो गया। जब्त गांजा तथा हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया। जहां अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User