सीतामढ़ी :- लोक अदालत में 269 मामलों का निष्पादन

Dec 14, 2025 - 20:01
Dec 14, 2025 - 20:16
 0  0
सीतामढ़ी :- लोक अदालत में 269 मामलों का निष्पादन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- राष्ट्रीय लोक अदालत का शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को सफल आयोजन किया गया। जिसमें कुल 269 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं समझौते के तौर पर 46 लाख 96 हजार 473 रुपए राजस्व के रूप में प्राप्ति हुई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश महेश कुमार के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव व न्यायाधीश ललन कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में मामले के निष्पादन को लेकर जनता पहुंची थी। अधिकांश मामले बिजली बिल से संबंधित था, जिसको स्थाई लोक अदालत 19 दिसंबर को होने को बताकर लोगों को जागरूक की गई। 

वही बैंक से जुड़े सैकड़ो मामले में से 180 मामले का निष्पादन किया गया जिसमें 46 लाख 26 हजार 373 रुपए समझौते के तौर पर राजस्व की प्राप्ति हुई है। वहीं विभिन्न कोर्ट के सैकड़ो मामले चिन्हित किए गए थे जिसमें से 89 मामले का निष्पादन किया गया, जिसमें समझौते के तौर पर 70 हजार 100 रूपए राजस्व के रूप में प्राप्ति हुई है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन बेंच गठित किए गए थे, तीनों बेंच पर न्यायिक पदाधिकारीयों के साथ विद्वान अधिवक्ता एवं कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0