सीतामढ़ी :- पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

Dec 14, 2025 - 19:59
Updated: 6 months ago
0 6
सीतामढ़ी :- पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली, गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बेलसंड) :- थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट स्थित बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शांतनु कुमार को पैर में गोली भी लगी है। एसटीएफ और बेलसंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम मौके पर मौजूद कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश शांतनु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शांतनु को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। शांतनु पर बेलसंड थाने में जाफरपुर गांव में पुजारी की हत्या कर मंदिर से मूर्ति चोरी करने, रवि सिंह हत्याकांड सहित हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इस घटना की पुष्टि डीएसपी रविशंकर प्रसाद सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर शांतनु ने फायरिंग करनी शुरू करदी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शांतनु को पैर में गोली लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User