सीतामढ़ी :- एस एस बी 20वीं वाहिनी द्वारा अपने 62वें स्थापना दिवस मनाया गई, कार्यक्रम में कई पुरस्कृत हुए

Dec 14, 2025 - 19:58
Dec 14, 2025 - 20:14
 0  4
सीतामढ़ी :- एस एस बी 20वीं वाहिनी द्वारा अपने 62वें स्थापना दिवस मनाया गई, कार्यक्रम में कई पुरस्कृत हुए

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- स्थानीय एसएसबी की 20वीं वाहिनी के द्वारा शनिवार को अपने 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैरगनिया में बॉर्डर यूनिटी रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दौड़ कार्यक्रम के तहत ईंट चिमनी के पास सीमा सड़क से शुरू होकर मुसाचक सीमा सड़क तक आयोजित की गई। 

 मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेपाल एपीएफ के एसपी रामहरि अधिकारी व नेपाल पुलिस के आरक्षी अधीक्षक रॉबिन कार्की को कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एसएसबी कमांडेंट जीसी पांडे ने पारंपरिक शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

दौड़ कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडे, डिप्टी कमांडेंट पंकज शेट्टी व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही बच्चों के द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वान दस्ता के ‌पैक्सी नामक स्वान के द्वारा कई करतब दिखाए गये। 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत करना था। इसके साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता के बीच एसएसबी के प्रति मैत्रीपूर्ण संबंध, आपसी समन्वय और सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना भी लक्ष्य रहा। कार्यक्रम स्थल पर एसएसबी के अधिकारियों व नेपाल से आए अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मौके पर कमांडेंट जीसी पांडे ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती इलाकों में कौशल विकास प्रशिक्षण, निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, नशा मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, वृक्षारोपण अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं और भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती है।

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने एसएसबी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वाहिनी न केवल सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि ग्रामीणों को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी सक्रिय योगदान दे रही है। बॉर्डर यूनिटी दौड़ में प्रतियोगिता कुल 256 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के ढाका गम्हरिया निवासी बलदेव पासवान के पुत्र संदीप पासवान प्रथम, पूर्वी चंपारण चिरैया अंबरिया निवासी विनोद प्रसाद यादव के पुत्र प्रशांत कुमार द्वितीय तथा बैरगनिया अशोगी वार्ड नंबर 8 निवासी सुधांशु पासवान के पुत्र मणि कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भकुरहर निवासी मुस्ताक खलीफा के 10 वर्षीय पुत्र दिलशाद, बैरगनिया डूबरवाना निवासी रौशन कुमार, ढाका बिसरहिया निवासी संजू कुमारी सहित अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 51 लोगों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सहायक सेनानायक अमित सोनी, स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक , प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर मुकुल आनंद, ब्रजमोहन कुमार, सुबोध सेक्सरिया, अमित कुमार उर्फ टिल्लू सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0