सीतामढ़ी :- माल ट्रेन हुआ बेपटरी, कई ट्रेन हुई लेट, यात्री परेशान

Dec 14, 2025 - 19:55
Updated: 6 months ago
0 7
सीतामढ़ी :- माल ट्रेन हुआ बेपटरी, कई ट्रेन हुई लेट, यात्री परेशान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी - रक्सौल रेलखंड के ढेंग रेलवे स्टेशन पर रक्सौल साइड से गुजर रही एक मालवाहक गाड़ी की बोगी अचानक पटरी से उतर गई है। हल की इससे ट्रेन अगम प्रस्थान में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकी है। उक्त बाते स्टेशन अधीक्षक दिलीप प्रसाद ने एक बात चित के दौरान दूरभाष पर कही है।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह के करीब 03:30 की है। इस कारण कोई विशेष परेशानी नहीं हो सकी है। क्यों कि स्टेशन इस समय खाली रहती है। बताया गया कि एक मालवाहक ट्रेन अपनी रफ्तार में रक्सौल से सीतामढ़ी होते हुए अपनी गंतव्य को निकल रही थी, तभी उक्त मालवाहक गाड़ी की एक डब्बा पटरी से उतर कर कार्यालय से पूरब प्लेटफार्म से रगड़ते आगे की ओर बढ़ा, जिसकी आभास होते ही गाड़ी के ड्राइवर अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन को रोक लिया, जिससे अन्य कोच पटरी से नहीं उतर सका। मामले की सूचना तुरंत कंट्रोल के माध्यम से रेलवे के वरीय अधिकारी को सूचना दी गई। मामले की नजाकत को देखते हुए समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए है। इनके साथ पहुंचे एआरटी टीम अपने यंत्रों के सहारे बेपटरी हुए कोच को हटाने और ठीक करने में लग गई है। उन्होंने बताया कि सुबह से इस रूट से गुजरने वाली अप और डाउन ट्रेनों की परिचालन पर को विशेष असर नहीं पड़ा है, क्यू की ढेंग रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रैक मौजूद है। हां यात्रियों को थोड़ा सतर्कता बरतनी जरूर पारी है। ट्रैक का कम ठीक किया जा रहा है। तुरंत ही सभी कुछ सामान्य हो जायेगे।

सीतामढ़ी देरी से पहुंचने वाली ट्रेन :-

इस दौरान रक्सौल - हैदराबाद 17006 अपने नियत समय 04:47 के जगह 4 घंटा 11 मिनट देरी से 8 बजकर 58 मिनट पर पहुंची है। वही नरकटियागंज - दानापुर 15515 फास्ट पैसेंजर ट्रेनें अपनी नियत समय सुबह के 08:05 के जगह 59 मिनट की देरी से सीतामढ़ी पहुंची है। वही ट्रैक पर काम को लेकर रक्सौल - दरभंगा 63374 नंबर की ट्रेन अभी देंग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी है जो अपने नियत समय 06:12 के जगह पर जगह 05 घंटा लेट पहुंचने की अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User