सीतामढ़ी :- दीपावली से पूर्व रेलवे टिकट को लेकर रहेगी तनातनी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- हिंदुओं का महापर्व दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर परदेश में रहने वाले परिवार उनको अपने घर पहुंचने की सुगबुगाहट बढ़ने लगी है। धीरे धीरे लोग पर्व को लेकर अपनी सुखद यात्रा के लिए रेलवे की अग्रिम यात्रा के लिए टिकटे बुक कर रहे है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, को......

Aug 22, 2025 - 20:21
Aug 23, 2025 - 10:46
 0  3
सीतामढ़ी :- दीपावली से पूर्व रेलवे टिकट को लेकर रहेगी तनातनी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- हिंदुओं का महापर्व दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर परदेश में रहने वाले परिवार उनको अपने घर पहुंचने की सुगबुगाहट बढ़ने लगी है। धीरे धीरे लोग पर्व को लेकर अपनी सुखद यात्रा के लिए रेलवे की अग्रिम यात्रा के लिए टिकटे बुक कर रहे है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता,अमृतसर, इत्यादि जगहों से लोग आगमन से पुनः बाद वापसी की टिकटे एक साथ बुक करा रहे है।

फिलवक्त दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए रेलवे द्वारा रूटीन टाइम पर चलने वाली ट्रेनों के साथ दो ट्रेन स्पेशल भी चला रही है। ताकि यात्रियों को अपने पर्व में धर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो सके। 13 अक्टूबर 025 तक कमोबेश किसी किसी ट्रेन में सीटो की स्थिति मिला रही है, वही 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली - पटना, दिल्ली मुजफ्फरपुर, मुंबई - पटना, मुंबई - मुजफ्फरपुर तथा कोलकाता - सीतामढ़ी, कोलकाता मुजफ्फरपुर परिचालन करने वाली किसी भी ट्रेन में किसी भी क्लास में सीट खाली की स्थिति नहीं बताई जा रही है।

दिल्ली से मुजफ्फरपुर ट्रेन की स्थिति :-

चम्पारण हम सफर एक्सप्रेस ट्रेन 15706 में 10 अक्टूबर को, सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन 14016 में 10 और 12 अक्टूबर को, लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन 14006 में 10 से 13 अक्टूबर को, सप्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 12558 में 10,11, तथा डिब्रूगढ़ 20504 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 10 से14 अक्टूबर के बीच सीटे खाली है।

जबकि इस ट्रेन में सीटे खाली नहीं है।12554 वैशाली एस्प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी 12562, बिहार संपर्क क्रांति 12566, सप्त क्रांति एक्सप्रेस 12558, आम्रपाली एक्सप्रेस 15708, अवध आसाम 15910, लिच्छवी एक्सप्रेस 14006, इन ट्रेनों में 15 अक्टूबर के बाद किसी भी कोच में वर्थ नही खाली हैं।

दिल्ली - पटना के बीच परिचालन करने वाली ट्रेनों की सीटों को लेकर कोई खास स्थिति नहीं दिख रही है। 10 अक्टूबर के बाद कोलकाता राजधानी 12306 एक्सप्रेस ट्रेन, विक्रमशिला 12368 एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल 15657 एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट खाली नहीं दिख रही है। 

जबकि दिल्ली - पटना चलने वाली राजेंद्र नगर टर्मिनल 12310 एक्सप्रेस ट्रेन में, 10 से 13 अक्टूबर, डिब्रूगढ़ टाउन 12424 एक्सप्रेस ट्रेन में, 10 अक्टूबर, सीमांचल एक्सप्रेस 12488 एक्सप्रेस ट्रेन में 10 से 12 अक्टूबर, मगध एक्सप्रेस 20802 में 10 से 13 अक्टूबर, अमृत भारत एक्सप्रेस 22362 ट्रेन में 10 से 13 अक्टूबर , श्रमजीवी 12392 एक्सप्रेस ट्रेन में, 10 और 11 अक्टूबर को, आनंद बिहार ट्रेमिनल - पटना 03256 स्पेशल ट्रेन में 10 और 13 अक्टूबर को, आनंद बिहार से पटना स्पेशल 04090 एक्सप्रेस ट्रेन में 10 अक्टूबर के बाद लगातार सभी क्लास में सीट की स्थिति ठीक है।

वही कोलकाता, हावड़ा से सीतामढ़ी परिचालन करने वाली कोलकाता - सीतामढ़ी 13165, हावड़ा - सीतामढ़ी 03043 स्पेशल , मिथिलांचल एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता -सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में 10 अक्टूबर के बाद सीटों की स्थिति ठीक नहीं है।

क्या कहते है अधिकारी:- 

इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई नई फेस्टिवल ट्रेनों की लिस्ट जारी नहीं किया गया है, जैसे ही मिलेगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0