सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की रजत जयंती एक सितम्बर को

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :-- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, की कार्यसमिति तथा आमंत्रित किसानों की बैठक में एक सितम्बर को मोर्चा की रजत जयंती किसान महापंचायत के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत गौशाला चौक के बगल में न्यू मैरेज हौल मे आयोजित होगा।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्य......

Aug 22, 2025 - 20:46
Aug 23, 2025 - 10:47
 0  1
सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की रजत जयंती एक सितम्बर को

--- महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन तथा किसान सभा को प्रदेश नेतागण होंगे आमंत्रित।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :-- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, की कार्यसमिति तथा आमंत्रित किसानों की बैठक में एक सितम्बर को मोर्चा की रजत जयंती किसान महापंचायत के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत गौशाला चौक के बगल में न्यू मैरेज हौल मे आयोजित होगा।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने की।

बैठक में डा आनन्द किशोर ने किसान महापंचायत के विचारणीय 20सूत्री मुद्दों की चर्चा की तथा बताया कि महापंचायत मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)के बिहार संयोजक तथा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार सिंह तथा किसान सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार राज्य गन्नाकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

महापंचायत की तैयारी के लिए शंकर मंडल के संयोजकत्व में एक तैयारी समिति गठित करने के साथ श्री मंडल को मोर्चा का प्रवक्ता मनोनीत किया गया। समिति में शशिधर शर्मा,अबधेश यादव, अमरेन्द्र राय,जीवनाथ शाफी, पारसनाथ सिंह,चन्द्रदेव मंडल, लोरिक राय,श्याम बिहारी पंडित, नन्दकिशोर मंडल,अशोक निराला तथा रामपुकार साह को तैयारी समिति में शामिल किया गया।

पंचायत की सफलता के लिए किसान-मजदूरों से संपर्क करने तथा

खेती पर व्याप्त संकट पर विमर्श कर संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए किसानो को बडी संख्या मे पहुंचने काअनुरोध किया गया।

बैठक में सुखाड पीडित सभी किसानों को नकद अनुदान,पेयजल संकट का समाधान,गन्नामूल्य के बकाए का भुगतान,गन्नामूल्य 8सौ रु क्विंटल तय करने,एम एस पी सीटू +50%पर कानून बनाने,नदी जल प्रबंधन इत्यादि मांगों पर कार्रवाई की सरकार से मांग की गई। 

बैठक में मोर्चा के उपाध्यक्षजीवनाथ शाफी, शंकर मंडल,चन्द्रदेव मंडल,शशिधर शर्मा,अबधेश यादव,रामप्रमोद मिश्र,चन्देश्वर सिंह,योगेन्द्र राय,अमरेन्द्र राय,नन्दकिशोर मंडल,अश्विनी कुमार मिश्र,लोरिक राय,सहित अन्य किसान नेताओं ने अपना विचार रखा और किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0