सीतामढ़ी :- मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 का ट्रॉफी गौरव यात्रा,शिवहर में हुआ भव्य स्वागत

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 07 सितंबर,2025 तक हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री, बि.......

Aug 22, 2025 - 23:18
Aug 23, 2025 - 10:48
 0  5
सीतामढ़ी :- मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 का ट्रॉफी गौरव यात्रा,शिवहर में हुआ भव्य स्वागत

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 07 सितंबर,2025 तक हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन हो रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर चांद और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया था।

यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 07 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री बिहार ने ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पटना से राज्य के सभी जिलों के लिए रवाना किया है!

 हीरो एशिया कप 2025 का आधिकारिक शुभंकर चांद साहस स्फूर्ति और कौशल से परिपूर्ण भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का प्रतीक है।

इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है। जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

शिवहर जिले में ट्रॉफी यात्रा के आगमन पर खेल भवन -सह- व्यायामशाला, शिवहर में देर शाम में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है । यह न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा। बल्कि पर्यटन कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा। राजगीर खेल परिसर में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाया गया है। राजगीर के इस खेल परिसर में राज्य सरकार ने कई प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन हेतु विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की है। सरकार के द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना की भी जानकारी जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई।इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई। 

बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान,चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीम में हिस्सा लेंगी ।

हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक पांच खिताब जीते हैं। जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं।

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाले ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़,(पंजाब, हरियाणा) दिल्ली, उड़ीसा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी।

वही जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने कहा के इस यात्रा का उद्देश्य युवा में हॉकी के प्रति रुचि जगाना खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मौकेपर पर जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार सिंह, एडीएम,डीडीसी, एसडीएम, जिला मुख्यालय डीएसपी,एसडीपीओ, डीटीओ शिवहर,सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्कूल का छात्र एवं छात्राएं एवं मीडिया बंधु मौजूद थे सभी ने हीरो एशिया कप 2025 टॉफी गौरव यात्रा में आए हुए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वाग किया!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0