सीतामढ़ी :- अनुमंडलाधिकारी सीतामढी के पहल पर प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के चेयरमैन ने अनशन समाप्त किया
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(रीगा) :- अनुमंडलाधिकारी सीतामढी के पहल पर रीगा चीनी मिल मजदूर सभा की 5सूत्री मांगों पर सभी संबधित पक्षों की बैठक में हुये समझौता के आलोक में प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के चेयरमैन सत्य नारायण सिंह ने अपना आमरण अनशन 5 वें दिन संध्या समाप्त.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(रीगा) :- अनुमंडलाधिकारी सीतामढी के पहल पर रीगा चीनी मिल मजदूर सभा की 5सूत्री मांगों पर सभी संबधित पक्षों की बैठक में हुये समझौता के आलोक में प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के चेयरमैन सत्य नारायण सिंह ने अपना आमरण अनशन 5 वें दिन संध्या समाप्त किया।

अनुमंडलाधिकारीसीतामढीआनन्द कुमार ने शर्बत पिलाकर उनकाआमरण अनशन समाप्त कराया।मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के नेता डा आनन्द किशोर तथा मजदूर सभा के पदाधिकारी तथा कामगार मौजूद थे।
इससे पूर्व अनुमंडलाधिकारी कार्यालय में रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के पांच सूत्री मांगों पर आयोजित बैठक में अनुमंडलाधिकारी के अतिरिक्त रीगा चीनी मिल के सीजीएम पी देवराजुल,उप श्रमायुक्त मुजफ्फरपुर,श्रम अधीक्षक सीतामढी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रीगा,कारखाना निरीक्षक मुजफ्फरपुर,प्रखंड विकास पदाधिकारी,रीगा,एन सी एल टी प्रतिनिधि सुधीर कुमार पाण्डेय, संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,उतर बिहार के संयोजक डा.आनन्द किशोर,रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के अध्यक्ष रामबाबू राय,महासचिव अशोक कुमार सिंह,नवीन कुमार ठाकुर,कृष्ण कुमार पूर्वे,विनय कुमार झा,अरुण कुमार सिंह,रामनन्दन ठाकुर,संजीब कुमार सिंह शामिल थे।
बैठक में रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के अध्यक्ष रामबाबू राय तथा महासचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर चर्चा शुरु हुई। सर्वप्रथम समाहर्ता के पहल पर ग्रेच्युटी का भुगतान शुरु होने पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
बैठक में सभी 422 कामगारों के पीएफ तथा ग्रेच्युटी भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा 30दिनों में सभी मजदूरों का भुगतान सुनिश्चित कराने पर सहमति बनी। भुगतान के संबंध में मिल के परिसमापक नीरज जैन के भेजे पत्र की चर्चाअनुमंडलाधिकारी ने की।
बैठक में मिल के पुराने वेज बोर्ड के कामगारों की प्राथमिकता के आधार पर पुनर्नियुक्ति पर सभी पक्षों ने सहमति दी। मिल के सीजी एम ने भी कहा हम नियुक्ति में उन्हे प्राथमिकता जरुर देंगे परन्तु इस संबंध में उन्हे मालिक से भी वार्ता की जरुरत होगी।इसपर अनुमंडलाधिकारी ने कहा आवश्यकता होगी तो हमलोग फिर मालिक के साथ भी बैठक करेंगे।
बैठक में श्रमिकों के बंद यूनियन भवन को खोलने पर मिल के सीजी एम के विरोध पर अनुमंडलाधिकारी ने उप श्रमायुक्त तथा श्रम अधीक्षक का मंतव्य लिया जिसपर उनलोगों ने नियमत: यूनियन भवन खोले जाने की बात कही।इस पर यूनियन कार्यालय खोलने पर सहमति के साथ रामबाबू राय तथा अन्य पर संबंधित मामलों में दर्ज 107 से संबंधित मामला शीघ्र हटाये जाने पर सहमति बनी।बोनस,रिटर्निग,एरियर्स,ओवर टाइम,वेतनादि के मुद्दों पर निर्णय अगली बैठक में की जायगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)