सुगौली : भटवलिया बाजार में जन सुराज पार्टी के संजीव कुमार ने किया जनसंपर्क
चम्पारण टुडे /सुगौली /पूर्वी चम्पारण। सुगौली। सुगौली प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत भटवलिया बाजार में आज जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी संजीव कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की.......
चम्पारण टुडे /सुगौली /पूर्वी चम्पारण।
सुगौली। सुगौली प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत भटवलिया बाजार में आज जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी संजीव कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आम जनता से मुलाकात कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने संजीव कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया। जनता को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी विकास, पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अवसर मिलने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0