सुगौली: भटहां टिकुलिया में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड के भटहां टिकुलिया गांव से सरकारी राशन वितरण में अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। भटहां परशुरामपुर निवासी बलीराम सिंह के पुत्र प्रेम कुमार ने आरोप लगाया है कि टिकुलिया स्थित डीलर हाफिज मियां द्वारा उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया। प्रेम कुमार के अनुसार, वे जब अपने हिस्से का 25 किलो राशन लेने पहुंचे, तो डीलर ने उन्हें .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड के भटहां टिकुलिया गांव से सरकारी राशन वितरण में अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। भटहां परशुरामपुर निवासी बलीराम सिंह के पुत्र प्रेम कुमार ने आरोप लगाया है कि टिकुलिया स्थित डीलर हाफिज मियां द्वारा उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया। प्रेम कुमार के अनुसार, वे जब अपने हिस्से का 25 किलो राशन लेने पहुंचे, तो डीलर ने उन्हें केवल 22 किलो 700 ग्राम अनाज ही दिया। उन्होंने बताया कि यह वजन डीलर के अपने कटा (तराजू) से तौला गया था। बाद में जब उन्होंने उसी राशन को दूसरे तराजू पर तौलवाया, तो वजन मात्र 21 किलो 900 ग्राम निकला। यानी उन्हें करीब तीन किलो से अधिक राशन कम दिया गया। पूरा मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित प्रेम कुमार प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं, कृपया इस पर कार्रवाई की जाए क्योंकि कई लोग इनकी ठगी का शिकार हो रहे हैं।” हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि राष्ट्रीय खबर स्वतंत्र रूप से नहीं करता है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)