सुगौली: कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास व शांति व्यवस्था मे मनाया गया चेहल्लुम
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चेहल्लुम का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिया के जुलूस निकाले।चेहल्लुम, जिसे अर्बईन भी कहा जाता है, मुहर्रम के चालीसवें दिन मनाया जाता है। यह दिन इस्लाम धर्म के इतिहास में कर्बला की उस महान घटना की याद दिलाता है, जब हजरत इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों ने यजीद की सेना से लड़ते हुए सत्य और न्याय के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। करब.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चेहल्लुम का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिया के जुलूस निकाले।चेहल्लुम, जिसे अर्बईन भी कहा जाता है, मुहर्रम के चालीसवें दिन मनाया जाता है। यह दिन इस्लाम धर्म के इतिहास में कर्बला की उस महान घटना की याद दिलाता है, जब हजरत इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों ने यजीद की सेना से लड़ते हुए सत्य और न्याय के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। करबला पर लोग इकट्ठा होकर मजलिस में बैठे, हजरत इमाम हुसैन की शहादत की कहानियां सुनीं और उनके साहस, त्याग एवं बलिदान को याद किया। ताजिया के जुलूस में पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। मातमी धुन पर लोग सीना ज़नी कर रहे थे और पूरे रास्ते या अली-या हुसैन, के नारों से वातावरण गूंज उठा। जुलूस में हर उम्र के लोग शामिल हुए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।
ताजियों को सुसज्जित कर लाइन सुगौली अमीर खान टोला,निमुई, बेलैठ, विशुनपुरवा,कुरूम टोला,सुगौली गांव,बंगरा, सुगौली बाजार इस्लाम टोला,सिसवानिया टोला के अखाड़ा विभिन्न स्थानों से होते हुए मुख्य बाजार होते हुए देवान चौक गया और तय मार्ग से होते हुए शहीदी तक ले जाया गया। चेहल्लुम का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। वहीं जिला से पहुंचे एसडीएम श्वेता भारती और एसडीपीओ दिलीप कुमार स्वयं जुलूस मार्ग का भ्रमण करते दिखे और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी। साथ ही समाजसेवी भाई अलीहसन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इस तरह श्रद्धा,अनुशासन और आपसी भाईचारे के बीच चेहल्लुम का पर्व शांति और सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0