सुगौली: शहरी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में रौनक और चहल-पहल का माहौल है। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रायः सभी कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और रोशनी से जगमग दृश्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्षेत्र के विभि.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में रौनक और चहल-पहल का माहौल है। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रायः सभी कृष्ण मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और रोशनी से जगमग दृश्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न मठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण कीपूजा-अर्चना की। वहजगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में जय श्रीकृष्ण की धुन देर रात तक गूंजती रही, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। भटहां दुमदुमवा माई स्थान मंदिर में विशेष रूप से अष्टयाम समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ किया गया। भजन-कीर्तन में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर रुपलाल यादव,विनोद कुमार गुप्ता,लालबाबू कुशवाहा,हरेन्द्र प्रसाद,अंपू यादव,गजेन्द्र यादव,वीरेन्द्र यादव,अजय यादव, पूजन कुशवाहा,अमिका यादव,नगीना कुशवाहा, शंभू यादव,अमन कुमार,नागेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0