सुगौली: जन्माष्टमी पर पहुंचे एसपी, राधा-कृष्ण मठ में की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली (पू.च)। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात शनिवार को सुगौली पहुंचे। उन्होंने नगर स्थित ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति......

Aug 16, 2025 - 20:24
 0  54
सुगौली: जन्माष्टमी पर पहुंचे एसपी, राधा-कृष्ण मठ में की पूजा-अर्चना

अमरुल आलम की रिपोर्ट

सुगौली (पू.च)। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात शनिवार को सुगौली पहुंचे। उन्होंने नगर स्थित ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा की तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जन्माष्टमी का पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। हम सबको आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।”

पूजा-अर्चना के बाद एसपी ने मठ परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

मौके पर मठ के महंत मनीष दास, पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश कुमार, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, राजन कुमार, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, चंदन कुमार, उत्तम श्रीवास्तव, मोहम्मद साबिर, रामाश्रय पासवान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

पूरे नगर में जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों और मठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, वहीं बाजार क्षेत्र सजावट और रोशनी से जगमगा उठा। पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0