सुगौली: बाढ़ का कहर: डाक बंगला वार्ड डूबा, लोगों का पलायन जारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर पंचायत के डाक बंगला वार्ड नंबर-12 में सिकरहना नदी के उफान से बाढ़ ने भयावह रूप धारण कर लिया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से वार्ड के अधिकांश घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग घर छोड़कर पला....

Oct 08, 2025 - 15:27
Updated: 7 months ago
0 89
सुगौली: बाढ़ का कहर: डाक बंगला वार्ड डूबा, लोगों का पलायन जारी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर पंचायत के डाक बंगला वार्ड नंबर-12 में सिकरहना नदी के उफान से बाढ़ ने भयावह रूप धारण कर लिया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से वार्ड के अधिकांश घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग घर छोड़कर पलायन को मजबूर हो गए हैं।

 कई परिवार अपने बच्चों और जरूरी सामानों के साथ एनएच किनारे प्लास्टिक टांगकर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिनों से उनके घर पानी में डूबे हुए हैं, लेकिन अब तक न तो कोई राहत सामग्री मिली है और न ही प्रशासनिक मदद। बसीरुन नेशा, शायरा खातून,शाबरा खातून और मोहम्मद असीन मियां ने बताया कि लगातार जलभराव से खाने-पीने की भारी दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे खराब है, लेकिन कोई अधिकारी अब तक हाल जानने नहीं पहुंचा।

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बाढ़ आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि अगर जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ग्रामीणों ने सिकरहना नदी के तटबंध की मरम्मत और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल पूरा इलाका जलमग्न है और लोग किसी तरह अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User