सुगौली: थाना बाढ़ के पानी में डूबा,पुलिस ने नहीं छोड़ा मोर्चा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सिकरहना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने थाना क्षेत्र में तबाही मचा दी है। तीसरे दिन भी बाढ़ का पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। थाना परिसर पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया है। लगभग तीन फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण.....

Oct 08, 2025 - 15:30
Updated: 7 months ago
0 62
सुगौली: थाना बाढ़ के पानी में डूबा,पुलिस ने नहीं छोड़ा मोर्चा
सुगौली: थाना बाढ़ के पानी में डूबा,पुलिस ने नहीं छोड़ा मोर्चा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सिकरहना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने थाना क्षेत्र में तबाही मचा दी है। तीसरे दिन भी बाढ़ का पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। थाना परिसर पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया है। लगभग तीन फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण थाना के सभी कार्यालय जलमग्न हो गए हैं, जिससे दैनिक कार्यों में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है।

 पुलिसकर्मी बाढ़ के बीच भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे हुए हैं। थाना परिसर में पानी भरे होने के कारण कई पुलिसकर्मी रात में समीप के एक सरस्वती शिशु स्कूल में शरण लिए हुए हैं। वहीं जरूरी कामकाज थाना परिसर के ऊंचे हिस्से में अस्थायी रूप से किया जा रहा है। बाढ़ के बीच भी अधिकारी और जवान लगातार डटे हुए हैं और लोगों की मदद में लगे हैं। फरियादी किसी तरह बाढ़ के पानी को पार कर थाना तक पहुंच रहे हैं और अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सुगौली पुलिस ने साबित किया है कि सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण किसी विपत्ति से कम नहीं होता। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हैं। फरियादी अवधेश यादव ने बताया कि थाना में पानी भरने के बावजूद पुलिस वाले लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।

 ऊंचे हिस्से में अस्थायी रूप से काम चल रहा है, लेकिन किसी की फरियाद अधूरी नहीं छोड़ी जा रही। वहीं फरियादी अंकुर यादव ने कहा कि बाढ़ की भयावह स्थिति के बावजूद पुलिस का हौसला काबिल-ए-तारीफ है। वे जनता की मदद में दिन-रात जुटे हैं। सुगौली थाना की यह तस्वीर दिखाती है कि प्राकृतिक आपदा के बीच भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते। जलमग्न थाना परिसर में भी सेवा और सुरक्षा की ज्योति जलती रही — यही है सुगौली पुलिस की सच्ची पहचान।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User