सुगौली: भगवान अनंतचतुर्दशी व्रत भक्तिभाव से मनाया गया

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु जी के पवित्र व्रत अनंतचतुर्दशी का आयोजन सुगौली ब्रह्मस्थान शिव मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से किया गया। आचार्य बृजकिशोर जी ने श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी ......

Sep 06, 2025 - 17:33
Updated: 10 months ago
0 13
सुगौली: भगवान अनंतचतुर्दशी व्रत भक्तिभाव से मनाया गया

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्री हरि विष्णु जी के पवित्र व्रत अनंतचतुर्दशी का आयोजन सुगौली ब्रह्मस्थान शिव मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव से किया गया। आचार्य बृजकिशोर जी ने श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी व्रत कथा सुनाई और व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस व्रत को करने से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कथा के उपरांत कच्चे सूत के चौदह गांठ वाले धागे को बांह में बांधने का विशेष धार्मिक महत्व है। यह धागा अनंत भगवान का प्रतीक माना जाता है और इसे धारण करने से जीवन के कष्ट दूर होकर मंगलमय फल प्राप्त होता है। पूजा का माहौल भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। नगर के अनेक श्रद्धालु भक्तजन इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचे और अनंत भगवान के चरणों में आस्थापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चारण और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में अनंत भगवान की जय-जयकार के साथ पूजा अर्चना संपन्न हुई और भक्तगणों ने परस्पर प्रसाद वितरण कर धर्म और समाज में एकता, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, मुन्ना कसेरा, संजय कुमार,पायल कुमारी, सत्यम कुमार, विवेक गौरव,कांक्षा गुप्ता,राज आर्यन सहित अन्य कई भक्त गण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User