सुगौली: जनता दरबार आयोजित: तीन मामलों की हुई सुनवाई, एक का निपटारा
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने की। अंचलाधिकारी ने जानकारी ......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नियमित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने की। अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल तीन मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। इनमें से सुगौली गांव वार्ड संख्या 16 की निवासी गायत्री देवी और पारस साह के बीच विवादित मामले की सुनवाई की गई। आवश्यक कागजातों के अवलोकन के बाद दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। अन्य दो मामलों में फरियादियों द्वारा जमीनी कागजात उपलब्ध न कराए जाने के कारण अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेजों के साथ आगामी जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया। जनता दरबार की कार्यवाही के दौरान राजस्व पदाधिकारी राधे श्याम यादव, संजय दुबे और थाना के एसआई शम्भू साह भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0